हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

सोनभद्र (जनवार्ता)!  अनपरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ककरी स्थित जीएम ऑफिस के पास छापा मारा। यहां से सोनू कुमार (19) नाम के युवक को 9.63 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया।

पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, कुछ नकद रुपये और एक पल्सर बाइक भी बरामद की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन एक व्यक्ति सूरज उर्फ सूरज जैक्स से लाता था और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 500 रुपये में बेचता था। उसे बिक्री का कुछ हिस्सा मिलता था।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल सौरभ वर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   जमीन बैनामे के नाम पर 36 लाख की ठगी, शिवद्वार मंदिर के पुजारी पर दर्ज हुआ मुकदमा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *