सादाबाद में तिराहों-चौराहों का होगा कायाकल्प, हटेंगे 49 बिजली खंभे

सादाबाद में तिराहों-चौराहों का होगा कायाकल्प, हटेंगे 49 बिजली खंभे

डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और सड़क चौड़ीकरण से बदलेगी कस्बे की तस्वीर

सादाबाद, (जनवार्ता)। सादाबाद कस्बे के प्रमुख तिराहों और चौराहों का जल्द कायाकल्प होने जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मथुरा, राया, जलेसर, मुरसान और जैतई मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण की योजना तैयार कर ली है।
योजना के तहत जलेसर रोड से 19, मथुरा रोड से 9 और राया मार्ग से 21 बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। साथ ही तीन ट्रांसफार्मरों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए विद्युत विभाग से एस्टीमेट मांगा गया है।

rajeshswari


जैतई मार्ग पर निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब यहां स्ट्रीट लाइट और तिराहे पर हाईमास्ट लगाई जाएगी। जलेसर और मथुरा मार्ग पर डिवाइडर बनने से जाम की समस्या कम होगी। कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विद्युत विभाग की मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू होगा। योजना पूरी होने के बाद सादाबाद की यातायात व्यवस्था के साथ कस्बे की सुंदरता भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़े   भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी जो वर्ल्ड रैंकिग 2023 में हैं शामिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *