जगरदेवपुर में बनेगा स्मार्ट राजातालाब थाना, ₹9 करोड़ से तैयार होगा तीन मंजिला भवन

जगरदेवपुर में बनेगा स्मार्ट राजातालाब थाना, ₹9 करोड़ से तैयार होगा तीन मंजिला भवन

वाराणसी, (जनवार्ता)
काशी के जगरदेवपुर-काशीपुर क्षेत्र में जल्द ही स्मार्ट राजातालाब थाना भवन बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके निर्माण के लिए ₹9 करोड़ मंजूर किए हैं। थाना भवन 25 बिस्वा जमीन पर तीन मंजिला बनेगा और इसमें सीसीटीवी, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र, बैरक, महिला-पुरुष हवालात, कंप्यूटर सर्वर रूम, मीटिंग हॉल और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

rajeshswari


लोक निर्माण विभाग के अनुसार भवन का निर्माण 792.46 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होगा। बिजली, पानी, अग्निशमन यंत्र, स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, ड्रेनेज और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था रहेगी।


रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए ₹4.5 करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है। मई की शुरुआत में भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
परिसर में आठ फीट ऊंची चारदीवारी, दो गेट, गार्ड तैनाती, तालाब और बगीचा भी विकसित किया जाएगा, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।

इसे भी पढ़े   मिर्जामुराद : स्वैच्छिक रक्तदान एवं नेत्रदान संकल्प शिविर संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *