मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

सोनभद्र  (जनवार्ता)। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं ‘कन्या भ्रूण हत्या’ जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने राहगीरों और स्थानीय नागरिकों का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें संवेदनशील मुद्दों पर सोचने के लिए प्रेरित किया।

rajeshswari

कार्यक्रम का आयोजन नगर के प्रमुख स्थलों, बढ़ौली चौराहा एवं शीतला मंदिर चौराहा पर किया गया, जहां छात्राओं रानी, आरुषि, अदिति, उजमा और नंदिनी ने अपने सशक्त अभिनय से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया। नाटक के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों तथा बालिकाओं की शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस जागरूकता अभियान का संचालन महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह तथा आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से सीमा शर्मा, अमन सोनकर, रविन्द्र कुमार तथा विद्यालय के शिक्षकों डॉ. मंजू सिंह, शिवमणि और विनीत कुमार पांडेय का सक्रिय सहयोग रहा।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया गया।

इसे भी पढ़े   शिवद्वार मंदिर परिसर के पास भीषण आग, 15 से अधिक दुकानें जलकर राख
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *