नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सेवापुरी (वाराणसी) (जनवार्ता)। जंसा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा हाथी बरनी इंटर कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब सड़क पार कर रही नीलगाय से उसकी बाइक टकरा गई।

rajeshswari


मृतक की पहचान हाथीडीह गांव निवासी छोटू के रूप में हुई है, जो घर पर रहकर पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार, वह किसी आवश्यक कार्य से खरगूपुर गांव गया था और देर रात वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आई नीलगाय से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।


टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा भिड़ी, जिससे छोटू के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथी बाजार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवर सड़कों पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़े   डॉलर के मुकाबले 80 के मुंहाने पर जाकर बंद हुआ रुपया,वित्त मंत्री ने दी सफाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *