सोनभद्र में नए जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण

सोनभद्र में नए जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण

सोनभद्र (जनवार्ता)। नवागत आईएएस अधिकारी चर्चित गौड़ ने आज सोनभद्र जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

rajeshswari

जिला कोषागार के डबल लॉक में चार्ज लेने के बाद जिला अधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि वे भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता पर निपटाएंगे, जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से बनाए रखेंगे और विकास की योजनाओं से पात्र लोगों को पूरा लाभ दिलाएंगे।

चर्चित गौड़ 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने से पहले वे उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे। इसके पूर्व उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष और फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, ओएसडी जिलाधिकारी राम आधार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   अनपरा पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *