सहकारिता विकास का मजबूत आधार: डा महेंद्रनाथ पांडेय

सहकारिता विकास का मजबूत आधार: डा महेंद्रनाथ पांडेय

जिला सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक संपन्न,लाभ में आने पर उत्साह। • केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर की योजनाएं लाभकारी

rajeshswari

वाराणसी(जनवार्ता)। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैंक के लाभ अर्जित करने पर उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए संस्था की उपलब्धियों की सराहना की। वक्ताओं ने कहां कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मंत्री जेपीएस राठौर की नीतियों की वजह से आज सहकारिता की योजनाएं जन जन तक पहुंच रही हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री Mahendra Nath Pandey ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री Amit Shah के नेतृत्व में गांव-गांव तक समितियों के जरिए किसानों और बुनकरों तक सरकारी योजनाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने लोगों से सहकारिता से जुड़कर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही बैंक की अध्यक्ष सुमन अजय राय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद एवं संचालक मंडल को बैंक को लाभ की स्थिति में पहुंचाने पर बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि एमएलसी Dharmendra Singh ने कहा कि जिला सहकारी बैंक ने किसानों को ऋण और उर्वरक उपलब्ध कराकर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में आजीवन योगदान देने वाले बाबू लक्ष्मी प्रसाद राय की सराहना की और कहा कि सरकार की नीतियों के कारण सहकारिता क्षेत्र आज सशक्त होकर आगे बढ़ रहा है।

मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण।

बैठक के दौरान बताया गया कि जिला सहकारी बैंक तीन जनपदों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बैंक ने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए नए आयाम स्थापित किए हैं और लगातार दो वर्षों से लाभ की दिशा में अग्रसर है।

इसे भी पढ़े   तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

बैठक की अध्यक्षता बैंक की अध्यक्ष सुमन अजय राय ने की। उन्होंने बताया कि बैंक लगातार दो वर्षों से लाभ में है तथा सभी शाखाओं का कंप्यूटरीकरण कर दिया गया है। इस वर्ष समितियों की ऋण सीमा भी बढ़ाई गई है। बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

**उपस्थित प्रमुख लोग:**
कार्यक्रम में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी Dharmendra Singh, एमएलसी विनीत सिंह, सहकारिता नेता बाबू लक्ष्मी प्रसाद राय, कृभको के निदेशक अजय कुमार राय, पीसीएफ के अध्यक्ष बाल्मीकि तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रभात पटेल, कुंवर वीरेंद्र सिंह, आरपी कुशवाहा, अरविंद सिंह, बैंक अध्यक्ष सुमन अजय राय, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राय, गोपाल सिंह, मुख्य अधिशासी अधिकारी मिलिंद, धनंजय सिंह, संकटा पटेल, पूर्व डीआर डॉ. डीके सिंह, एडीसीओ विजय कुमार, डॉ. राज कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, मिंटू सिंह, रितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *