गाजीपुर जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका गया, कई नेता हिरासत में

गाजीपुर जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका गया, कई नेता हिरासत में

वाराणसी (जनवार्ता)। गाजीपुर में हुए निशा विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने और न्याय की मांग को लेकर सोमवार को एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर जाने वाला था।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को प्रशासन ने एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही रोक दिया। इसके बाद ज़िलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल समेत करीब दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस सभी को सिधोरा थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र यह कार्रवाई की गई है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील मामले को देखते हुए एहतियातन कदम उठाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इसे भी पढ़े   केन्द्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *