गंगा घाट पर शंखनाद कर बंग परिषद की महिलाओं ने पीएम मोदी का किया स्वागत

गंगा घाट पर शंखनाद कर बंग परिषद की महिलाओं ने पीएम मोदी का किया स्वागत

बंगाल में जीत की कामना, पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने किया विशेष आयोजन

वाराणसी,  (जनवार्ता)
अखिल भारतीय बंग परिषद की महिलाओं ने मंगलवार सुबह वाराणसी के गंगा घाट पर शंखनाद कर प्रधानमंत्री Narendra Modi का स्वागत किया। रीना पात्रों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं घाट पर एकत्र हुईं और पारंपरिक बंगाली वेशभूषा में मां गंगा को पुष्प अर्पित किए।

rajeshswari


इस अवसर पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति समर्थन जताते हुए पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों में बहुमत की कामना की। उन्होंने कहा कि बंगाल में संभावित जीत महिलाओं की जीत होगी और राज्य में बदलाव की उम्मीद मजबूत हो रही है।


महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जहां-जहां दौरे और जनसभाएं हुईं, वहां भारी उत्साह देखने को मिला है। यही उत्साह वाराणसी में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के हित में कई योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिससे उनका सशक्तिकरण हुआ है।


महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर हर बार विकास कार्यों को नई गति मिलती है। इस बार उनके दौरे में प्रस्तावित महिला सम्मेलन को लेकर भी महिलाओं में विशेष उत्साह है।

इसे भी पढ़े   दो खतरनाक गुंडों को जिला बदर कर किया बाहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *