गंगा एक्सप्रेसवे से हरिद्वार कनेक्ट, धार्मिक यात्रा होगी आसान

गंगा एक्सप्रेसवे से हरिद्वार कनेक्ट, धार्मिक यात्रा होगी आसान

देहरादून  (जनवार्ता)। गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। परियोजना पूरी होने पर उत्तराखंड से पूर्वी भारत तक धार्मिक यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी। इससे ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) और गोवर्धन मठ पुरी के बीच सड़क संपर्क भी बेहतर होगा।

rajeshswari


करीब 140 से 146 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित एक्सटेंशन के तहत हरिद्वार को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे प्रयागराज, वाराणसी समेत कई धार्मिक शहरों तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना उत्तराखंड से ओडिशा तक धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो सकती है।


प्रस्तावित मार्ग अमरोहा के मंगरौला एंट्री प्वाइंट से शुरू होकर बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक जाएगा। इसमें लगभग 29 किलोमीटर हिस्सा उत्तराखंड और बाकी उत्तर प्रदेश में बनेगा।


परियोजना के बाद हरिद्वार से प्रयागराज की यात्रा 11-13 घंटे के बजाय सात-आठ घंटे में पूरी हो सकेगी। वहीं हरिद्वार से पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी छह से आठ घंटे तक की समय बचत होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडेय ने बताया कि हरिद्वार को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जल्द एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े   अग्निवीर भर्ती रैली : गाज़ीपुर के 1260 अभ्यर्थियों में 1025 उपस्थित, 674 ने दौड़ में मारी बाज़ी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *