फतेहपुर कांड में एसपी का त्वरित एक्शन: दो आरोपी गिरफ्तार, इंस्पेक्टर सस्पेंड, तीसरे पर 25 हजार इनाम

फतेहपुर कांड में एसपी का त्वरित एक्शन: दो आरोपी गिरफ्तार, इंस्पेक्टर सस्पेंड, तीसरे पर 25 हजार इनाम

फतेहपुर (जनवार्ता)। खागा कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ हुई गंभीर आपराधिक घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को युवती अपने मंगेतर के साथ जा रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और युवती के साथ गंभीर अपराध किया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और धमकी देकर मंगेतर से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रारंभ में थाने पर उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद उन्होंने सीधे एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए एएसपी के निर्देशन में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और यूपीआई ट्रांजैक्शन के आधार पर दो आरोपियों ललित (29) और युवराज सिंह (28) को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने दोनों की पहचान भी की है। तीसरे आरोपी बबलू सिंह (33) की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व अन्य टीमों को लगाया गया है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन वसूली और आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़े   कूड़ा इधर उधर फेंकने पर लगेगा जुर्माना,बोर्ड बैठक में बनी सहमति,एक महीने के जागरूकता कार्यक्रम के बाद होगी कार्यवाही

एसपी अभिमन्यु मांगलिक की इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस महकमे में सख्ती का संदेश गया है, वहीं पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *