वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
सीएम योगी समेत कई नेताओं ने किया स्वागत, 6332 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
वाराणसी, (जनवार्ता): नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र Varanasi पहुंचे। बाबतपुर स्थित Lal Bahadur Shastri International Airport पर विशेष विमान एयर इंडिया वन से उतरते ही उनका भव्य स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर Anandiben Patel और Yogi Adityanath ने पुष्पगुच्छ देकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों से संक्षिप्त बातचीत की। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए। बरेका स्थित अस्थायी हेलीपैड पर भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनकी अगवानी की।
यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य मंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। अपने संसदीय क्षेत्र के इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 54वीं बार वाराणसी पहुंचे हैं।
बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में केवल महिलाओं की भागीदारी रहेगी, जहां महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर संवाद होगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ रुपये की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही, बनास (अमूल) से जुड़े लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी हस्तांतरित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री इस दौरान दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों—बनारस से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)—को हरी झंडी भी दिखाएंगे।


