काशी विश्वनाथ दरबार में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के लिए हुए रवाना

काशी विश्वनाथ दरबार में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के लिए हुए रवाना

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का किया अवलोकन, एयरपोर्ट पर सुरक्षा के चलते उड़ानों पर पड़ा असर

वाराणसी,  (जनवार्ता):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय काशी प्रवास के दूसरे दिन बुधवार सुबह बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने सुबह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र का हालचाल जाना।
इसके बाद प्रधानमंत्री Shri Kashi Vishwanath Temple पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ बाबा विश्वनाथ का अभिषेक और पूजन किया। मंदिर परिसर में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से उनका स्वागत त्रिशूल और डमरू भेंट कर किया गया।
दर्शन-पूजन के उपरांत प्रधानमंत्री बाबतपुर स्थित Lal Bahadur Shastri International Airport के लिए रवाना हुए। यहां से वह गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह करीब 10:45 बजे प्रस्थान किए।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के चलते एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित रहा। वाराणसी से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उनके प्रस्थान के बाद ही उड़ान भर सकी, जबकि दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट लगभग एक घंटे की देरी से रवाना हुई। चेन्नई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी करीब एक घंटे विलंब से लैंड कर सकी।
इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में प्रधानमंत्री के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   डिवाइडर से टकराई कार चालक की मौत,एक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *