पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के बीच NSUI का आरोप, छात्रों को हॉस्टल में ‘हाउस अरेस्ट’

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के बीच NSUI का आरोप, छात्रों को हॉस्टल में ‘हाउस अरेस्ट’

संगठन बोला—लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन, सरकार पर आवाज दबाने का आरोप

वाराणसी, (जनवार्ता)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया है। NSUI ने आरोप लगाया है कि उसके कई छात्र कार्यकर्ताओं को हॉस्टल के कमरों में ही ‘हाउस अरेस्ट’ कर दिया गया।
संगठन के अनुसार, रोहित, अमन रॉय और मुरारी कुमार सहित कई छात्रों को परिसर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। NSUI का दावा है कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान संभावित विरोध को रोकने के उद्देश्य से की गई।
NSUI ने इस घटनाक्रम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। संगठन का कहना है कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि लोकतंत्र में सवाल पूछना किसी भी तरह से अपराध नहीं होना चाहिए।
संगठन ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे “भय आधारित शासन” करार दिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   अग्निवीर भर्ती रैली : गाज़ीपुर-मऊ के बाद अब मिर्जापुर, भदोही व गोरखपुर के 1264 अभ्यर्थियों की बारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *