काशी के सोवा रिग्पा हॉस्पिटल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, 200 से अधिक का उपचार

काशी के सोवा रिग्पा हॉस्पिटल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, 200 से अधिक का उपचार

पीएम मोदी के लोकार्पण के बाद शुरू हुई सेवाएं, दो चिकित्सकीय टीमें लगातार तैनात

वाराणसी (जनवार्ता)
सारनाथ स्थित सोवा रिग्पा हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री Narendra Modi के हाथों लोकार्पण के बाद मरीजों का आना शुरू हो गया है। अब तक अस्पताल में करीब 200 मरीज विभिन्न बीमारियों का उपचार करा चुके हैं।
अस्पताल में अस्थमा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आंखों में जलन, गठिया, कफ, कब्ज, अनिद्रा और त्वचा रोग जैसी समस्याओं के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की जांच और उपचार के लिए चिकित्सकों की दो टीमें लगातार सेवाएं दे रही हैं।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुशील ने बताया कि यह हॉस्पिटल सारनाथ स्थित तिब्बती शिक्षा संस्थान परिसर में स्थापित किया गया है, जहां सोवा रिग्पा चिकित्सा पद्धति से जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। जिन मरीजों को सामान्य औषधि से लाभ मिल रहा है, उन्हें दवाएं दी जा रही हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर विस्तृत जांच के बाद उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिजियोथैरेपी की भी सुविधा उपलब्ध है। जिन मरीजों को इसकी आवश्यकता होती है, उन्हें फिजियोथैरेपी दी जा रही है। अस्पताल का चिकित्सकीय स्टाफ पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ मरीजों का उपचार कर रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   यथार्थ नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने परमहंस आश्रम में लिया स्वामी जी का आशीर्वाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *