वाराणसी : किराए के मकान में बिना लाइसेंस अंग्रेजी शराब छिपाकर बिहार में तस्करी करने वाले दो  गिरफ्तार

वाराणसी : किराए के मकान में बिना लाइसेंस अंग्रेजी शराब छिपाकर बिहार में तस्करी करने वाले दो  गिरफ्तार

*वाराणसी (जनवार्ता)* | कैंट पुलिस ने बुधवार रात टकटकपुर अनौला क्षेत्र में एक किराए के मकान पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्त बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, आरोपी गौरव साहनी और अरविंद साहनी ने मकान नंबर एस-26/231-ए-3 में बिना किसी लाइसेंस के 608 बोतल ऑफिसर चॉइस 180 मिली और 134 बोतल 8 पीएम 180 मिली अंग्रेजी शराब का भंडारण किया हुआ था। कुल 134 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 96,460 रुपये बताई गई है। साथ ही उनके पास से 30,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस का आरोप है कि दोनों आरोपी इस शराब को चोरी-छिपे बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी गौरव साहनी (22 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत साहनी, निवासी ग्राम बसही, थाना चेरिया बरियारपुर, जिला बेगूसराय, बिहार और अरविंद साहनी (35 वर्ष) पुत्र जगदीश साहनी, निवासी ग्राम कुम्भी सकरबसा, थाना चेरिया बरियारपुर, जिला बेगूसराय, बिहार हैं।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ‘आपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर की गई। थाना कैंट पुलिस की टीम ने रात 11:30 बजे छापेमारी कर दोनों को शराब और नकदी के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक सत्यम यादव, अभिषेक सिंह, आशुतोष तिवारी, महिला उपनिरीक्षक आरती गौड़, हेड कांस्टेबल मिथलेश कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल स्नेहा पांडे और कांस्टेबल राजन कुमार राव की टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़े   निजीकरण नहीं होने के मंत्री के बयान के बाद अब प्रक्रिया निरस्त करने और उत्पीड़न वापस लेने की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *