पांचों पांडव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार, नई प्रतिमाओं की स्थापना

पांचों पांडव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार, नई प्रतिमाओं की स्थापना

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर क्षेत्र के पांचों पांडव स्थित अति प्राचीन दुर्गा माता मंदिर का जीर्णोद्धार एवं नई प्रतिमाओं की स्थापना गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। मंदिर परिसर में माता लक्ष्मी, माता काली एवं माता दुर्गा की नई प्रतिमाओं का विधि-विधान से स्थापना एवं वास कराया गया।

rajeshswari


धार्मिक अनुष्ठान के तहत जलाधिवास, पयाधिवास, फलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, धूपाधिवास तथा शयनाधिवास समेत अनेक कलशों से प्रतिमाओं का अभिषेक कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।
क्षेत्र निवासी एवं मंदिर निर्माण में सहयोगी चंदन यादव ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना सन 1883 में राजा परीक्षित द्वारा कराई गई थी। वर्तमान में पंडित श्याम देव सम्मुख शर्मा गुरुजी, काशी योगिनी चंद्रकला माताजी एवं उनके सहयोगियों के प्रयास से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मूर्ति स्थापना का कार्य संपन्न कराया गया।
उन्होंने बताया कि 1 मई को सुबह 8 बजे प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी तथा शाम को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर केशव यादव, चंदन यादव, संजू कुमार यादव, संतोष यादव समेत क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित र

हे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर लोहता का 12वीं सीबीएसई परिणाम घोषित, शत-प्रतिशत सफलता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *