बीएचयू छात्र पर दलाली और युवती से अशोभनीय बातचीत का आरोप

बीएचयू छात्र पर दलाली और युवती से अशोभनीय बातचीत का आरोप

पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक छात्र पर इलाज के नाम पर पैसे लेने और युवती से अशोभनीय बातचीत करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर लंका थाने में तहरीर दी गई है, हालांकि अब तक मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदौली निवासी एक युवती अपने बीमार पिता का इलाज कराने बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक छात्र से हुई, जिसने खुद को अस्पताल के एक डॉक्टर का करीबी बताते हुए मदद का भरोसा दिलाया। आरोप है कि छात्र ने डॉक्टर को दिखाने के नाम पर युवती से दो हजार रुपये ले लिए।

युवती का कहना है कि छात्र ने बातचीत के दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में उससे अशोभनीय बातें करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजनों ने मामले की शिकायत लंका थाने में की है। आरोप है कि पुलिस द्वारा अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और मामला टालमटोल में पड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि बीएचयू परिसर और उससे जुड़े अस्पताल में पूर्व में भी विभिन्न विवादों और आरोपों के मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें पुलिस कार्रवाई और जांच की मांग उठती रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   सुभाष के नाबाद अर्धशतक से विद्या भास्कर एकादश की शानदार जीत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *