जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे व फावड़े चले, कई घायल, मारपीट का वीडियो वायरल

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे व फावड़े चले, कई घायल, मारपीट का वीडियो वायरल

चौबेपुर (जनवार्ता): थाना क्षेत्र के सरैया नंबर 2 गांव में शुक्रवार को जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और फावड़े चलने लगे। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।गांव निवासी अंबिका राजभर शुक्रवार सुबह अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान उनके ही भाई संदीप, दीपक, दूधनाथ, मुरलीधर, अनिल कुमार समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर अंबिका राजभर और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
घायलों की स्थिति गंभीर
हमले में अंबिका राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भाई का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंची तो उन्हें भी पीटा गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपत के प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद परिजन एंबुलेंस से घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अंबिका राजभर को तुरंत उपचार के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कार्यवाहक (एसएसआई) राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने अलग-अलग लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा, “शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे और फावड़े चलते दिख रहे हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता की भी जांच कर रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बिहार में प्लॉटिंग कार्य के दौरान रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *