हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार से सम्मानित घनश्याम शर्मा का निधन

हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार से सम्मानित घनश्याम शर्मा का निधन

-निधन से हस्तशिल्प जगत में शोक



वाराणसी (जनवार्ता)। विशेश्वरगंज के कतुआपुरा निवासी एवं हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार से सम्मानित घनश्याम शर्मा (57) का 29 अप्रैल को निधन हो गया। उन्होंने सिगरा स्थित बादशाह बाग कॉलोनी के 7 मेड हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनकी छोटी बेटी अधिवक्ता दीपाली शर्मा का कहना है कि पापा की पूर्व में बाईपास सर्जरी हुई थी और वह स्वस्थ थे, लेकिन पिछले लगभग एक सप्ताह से उन्हें लगातार कमजोरी महसूस हो रही थी। जिसको देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

rajeshswari

उन्होंने बताया कि उनके पिता को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीएचयू परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बताया कि उनके चाचा एवं स्टेट अवार्डी ओमप्रकाश शर्मा ने अपने बड़े भाई के इलाज में दिन-रात प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से परिवार एवं हस्तशिल्प जगत में शोक की लहर है। वही उनके दूसरे नम्बर वाले पुत्र विनय शर्मा (बाबू) ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे दो बेटियां, दो बेटे सहित 7 भाइयों का एक साथ रहने वाला भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इसे भी पढ़े   मणिपुर :असम राइफल्स के वाहन पर हमला, दो जवान शहीद, चार घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *