अघोराचार्य के ‘अवतरण दिवस’ पर 55 कन्याओं का  हुआ सामूहिक विवाह

अघोराचार्य के ‘अवतरण दिवस’ पर 55 कन्याओं का  हुआ सामूहिक विवाह

वाराणसी (जनवार्ता)। स्थित बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड में 01 मई को अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी का ‘अवतरण दिवस’ श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधक एवं आमजन शामिल हुए।

rajeshswari

अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में 55 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्था के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी वैवाहिक रस्में पारंपरिक विधि-विधान से अघोराचार्य की देखरेख में पूरी कराई गईं।

सुबह पूजन के बाद हल्दी रस्म सम्पन्न हुई, वहीं शाम को संध्याआरती के बाद अवतरण दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान 55 किलो लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसके बाद भव्य मंच पर सामूहिक विवाह का आयोजन देर रात तक चलता रहा।

अघोराचार्य महाराजश्री ने सभी वर-वधू को आशीर्वाद एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम का समापन ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ हुआ।

इस अवसर पर बाबा प्रियदर्शी राम जी, बाबा कर्मवीर राम जी, बाबा छबीले राम जी एवं आव्हान अखाड़ा पीठाधीश अरुण गिरी जी महाराज सहित कई प्रमुख संत उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   22 साल की बांग्लादेशी हसीना,भारत में कर रही थी कांड,फर्जी पासपोर्ट से हुआ भांडाफोड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *