वाराणसी के हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर वक्तव्य कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी के हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर वक्तव्य कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी  (जनवार्ता)। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक वक्तव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक संदर्भ में भारतीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत पर विमर्श करना रहा।

rajeshswari

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारतेन्दु हरिश्चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। शिक्षा संकाय प्रभारी प्रो. अनिता सिंह ने विषय प्रवर्तन प्रस्तुत करते हुए सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता डॉ. विनीत कुमार सिंह (प्राचीन इतिहास विभाग) ने अपने व्याख्यान में सोमनाथ मंदिर के इतिहास, आस्था और पुनर्निर्माण की परंपरा को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने इसे भारतीय सभ्यता की अटूट श्रद्धा और पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण और इतिहास के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दुर्गेश सिंह यादव ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा, प्रो. कनकलता विश्वकर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अभिषेक मिश्रा सहित 50 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   बीएचयू : महिला महाविद्यालय की छात्रा के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *