KMP एक्सप्रेस-वे हादसे में 5 की मौत, 4 यूपी पुलिसकर्मी शामिल

KMP एक्सप्रेस-वे हादसे में 5 की मौत, 4 यूपी पुलिसकर्मी शामिल

जालौन (जनवार्ता)। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह KMP एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो दरोगा, दो सिपाही और एक चालक शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे और एक अपहरण मामले में दबिश देकर लौट रहे थे।

rajeshswari


हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रही गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद वाहन में फंसे शवों को पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतकों की पहचान दरोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान, सिपाही अशोक और सिपाही प्रदीप के रूप में हुई है। चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि दुर्घटना बेहद गंभीर थी और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का सरगना 5 साथियों समेत गिरफ्तार, दो को लगी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *