चौबेपुर के उकत्थी में पारिवारिक कलह से तंग नवयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

चौबेपुर के उकत्थी में पारिवारिक कलह से तंग नवयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव उकत्थी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक कलह से आजिज एक 30 वर्षीय युवक ने सोमवार की रात अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान सूरज पुत्र शिवपूजन के रूप में हुई है। वह एक बेटा और दो बेटियों का पिता था। मिली जानकारी के अनुसार, सूरज सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान गांव में बिजली कट गई। अंधेरे का फायदा उठाकर या मानसिक पीड़ा में उसने कमरे में रखी चार गोडियों (मचान) पर चढ़कर पंखे में कपड़े का बंदा (फंदा) लगा लिया और झूल गया।

rajeshswari


जब बिजली आई, तो रोशनदान (झरोखे) से उसका झूलता हुआ शव देखकर पिता शिवपूजन के होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया, तब तक कमरा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जाल्हुपुर मनीष कुमार ने फोरेंसिक टीम बुलवाई और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने भेड़ों के झुंड को कुचला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *