भटका मासूम सुरक्षित परिजनों को सौंपा, पुलिस की सराहना

भटका मासूम सुरक्षित परिजनों को सौंपा, पुलिस की सराहना

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में नई बस्ती के रहने वाले 6 वर्षीय बालक फिरोज खान का भटक जाना परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया था, लेकिन पांडेयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पूरे मामले को सुखद अंत दिया।

rajeshswari

बच्चा भटकते हुए पांडेयपुर चौकी पहुंच गया। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह व उनकी टीम ने तुरंत बच्चे से पूछताछ की और उसके परिजनों की खोज शुरू कर दी। जानकारी जुटाते हुए टीम ने कुछ ही देर में बच्चे के पिता रहमान खान को चौकी पर बुलाया और बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।

अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर पिता रहमान खान ने थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की सराहना की और पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता के कारण बच्चा सुरक्षित घर पहुंच सका।

पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि छोटे बच्चों पर नजर रखें और यदि कोई बच्चा भटक जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या थाने में सूचना दें।

इसे भी पढ़े   यूपी में रियल एस्टेट को बढ़ावा: 10 जिलों में 3100+ नए फ्लैट और दुकानें बनेंगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *