दहेज के लिए विवाहिता पर अत्याचार, तीन पर केस

दहेज के लिए विवाहिता पर अत्याचार, तीन पर केस

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुआरीकला खुर्द गांव में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज और चारपहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को गर्म तवे से दागा, मारपीट की और कुएं में उल्टा लटका दिया।

rajeshswari


मायके पक्ष के मौके पर पहुंचने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने विवाहिता को ससुराल वालों के चंगुल से छुड़ाकर पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में भर्ती कराया।


पीड़िता के पिता अजय कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल दुबे, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि विवाहिता को शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

इसे भी पढ़े   हिंदू बनकर बरेली की युवती से बनाया संबंध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *