सरकार गठन की तैयारी में विजय, राज्यपाल से मिले

सरकार गठन की तैयारी में विजय, राज्यपाल से मिले

चेन्नई (जनवार्ता)। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के समर्थन के बाद टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।
टीवीके ने मंगलवार को ही सरकार गठन को लेकर ईमेल भेजा था। पार्टी का दावा है कि उसे पर्याप्त विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह सदन में बहुमत साबित कर सकती है। विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   एसटीएफ : रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *