चेन्नई में धूमधाम से मना वाराणसी के सांसद पीएम मोदी का जन्मदिन

चेन्नई में धूमधाम से मना वाराणसी के सांसद पीएम मोदी का जन्मदिन

◆‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन

◆मंत्री ने वाराणसी से आए पत्रकारों से भी मुलाकात की, तमिलनाडु यात्रा के अनुभवों को किया साझा

rajeshswari

चेन्नई। उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वाराणसी के लोकप्रिय सांसद और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन चेन्नई में बेहद हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पूरे देश की तरह चेन्नई के दूरदर्शन परिसर में भी एक अनोखे और पावन कार्यक्रम ‘आशीर्वाद का दीया’ का आयोजन किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई।

‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगा उठा चेन्नई

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी गहरी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने दीया जलाकर प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा को नमन किया। यह दीया प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) के उन 25 वर्षों के नाम समर्पित किया गया, जिनमें उनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र का चौतरफा उत्थान हुआ और भारत को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान मिली।

इस अभियान के अंतर्गत आम जनता ने अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान लोगों ने “जिसने जीवन सँवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” के संकल्प के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगलकामना की।

कल्याणकारी कार्यक्रमों की रही धूम

वाराणसी के सांसद के जन्मदिन के इस पावन उत्सव पर चेन्नई में सुबह से ही विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का तांता लगा रहा। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने प्रसिद्ध वडपलानी मुरुगन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद मांगा।

इसे भी पढ़े   बनारस में बिजली निजीकरण के खिलाफ 352वें दिन जोरदार प्रदर्शन

वाराणसी के पत्रकारों से भेंट:

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पीआईबी वाराणसी की ओर से आयोजित तमिलनाडु प्रेस टूर पर आए वाराणसी के पत्रकारों के दल से भी मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से तमिलनाडु यात्रा के दौरान उनके अनुभवों और विभिन्न संस्थानों एवं स्थलों के भ्रमण से प्राप्त जानकारियों के बारे में चर्चा की।

इस अवसर पर काशी और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों पर भी बातचीत हुई। वाराणसी के पत्रकारों का यह प्रेस टूर दोनों क्षेत्रों के बीच संवाद और आपसी समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *