ब्लूमिंग किड्स स्कूल में मां-बेटी का तीखा संपत्ति विवाद, बच्चों को भेजना पड़ा घर

ब्लूमिंग किड्स स्कूल में मां-बेटी का तीखा संपत्ति विवाद, बच्चों को भेजना पड़ा घर

वाराणसी (जनवार्ता)  : लोहता थाना क्षेत्र केराकतपुर गांव स्थित ब्लूमिंग किड्स स्कूल में मां और बेटियों के बीच संपत्ति को लेकर चला विवाद सोमवार को उग्र रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कूल परिसर में ताला बंद कर दिया गया, जिससे स्कूल आने वाले शिक्षकों और बच्चों को वापस घर लौटना पड़ा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को घंटों स्कूल पर तैनात रहना पड़ा।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, विजया सिंह की दो बेटियां हैं—बड़ी संभवी सिंह (24 वर्ष) और छोटी वैष्णवी सिंह (16 वर्ष)। दोनों बेटियां अपनी नानी सावित्री देवी के साथ स्कूल के दूसरे तल पर रह रही हैं और अंदर से मुख्य गेट पर ताला लगा रखा है। बेटियों का आरोप है कि मां विजया सिंह उन्हें पिता की संपत्ति में उचित हिस्सा नहीं दे रही हैं।

वहीं विजया सिंह ने बेटियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बड़ी बेटी संभवी अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर स्कूल पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। संभवी ने पिता की मृत्यु के बाद मां पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुबह से ही रोहनिया एसीपी संजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में भारी पुलिस बल स्कूल पर तैनात रहा। पुलिस ने संभवी सिंह को बार-बार समझाया कि गेट खोलकर बातचीत की जाए, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। परिणामस्वरूप स्कूल में पढ़ने आए बच्चे और शिक्षक निराश होकर लौट गए।

संभवी सिंह ने पुलिस को बताया कि अजीत सिंह और सुभाष सिंह उनके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं, इसलिए वह गेट नहीं खोल रही हैं।

इसे भी पढ़े   पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

पुलिस के अनुसार, मां-बेटियां पहले लहरतारा क्षेत्र में रहती थीं। अतिक्रमण अभियान के दौरान उनका घर टूट गया। इसके बाद बेटियां मां से 30 जून तक स्कूल में रहने की अनुमति मांग रही हैं, लेकिन विजया सिंह इसकी अनुमति देने को तैयार नहीं हैं। पहले पूरा परिवार साथ रहता था, लेकिन संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद गहराता गया।

रोहनिया एसीपी संजीव कुमार शर्मा ने बताया, “दोनों पक्षों की तहरीर दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।”

मामला अभी भी थाने में विचाराधीन है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। इस घटना से स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *