मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रदेश सरकार में मंत्री एवं शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र जायसवाल ने मंगलवार को वार्ड संख्या 11 हुकुलगंज क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rajeshswari

मकबूल आलम रोड स्थित गोपीकुंज कॉलोनी इसाई कब्रिस्तान परिसर में लगभग 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही बघवानाला मार्ग पर भाजपा सारनाथ मंडल उपाध्यक्ष भोला सोनकर के आवास वाली गली में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग और सार्वजनिक स्थलों के सुंदरीकरण जैसे कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सत्य एवं संतुलित रिपोर्टिंग आज की जरूरत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *