सड़क हादसे में घायल हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

सड़क हादसे में घायल हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

पानीपत (जनवार्ता)। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना पानीपत में जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास हुई, जहां उनके काफिले में एक अनियंत्रित कार घुस गई। हादसे में मंत्री के पैर में चोट आई है। उन्हें तत्काल जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल पंवार करनाल की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान एल्डिको क्षेत्र के पास अचानक एक कार उनके काफिले में घुस गई और पायलट वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री को अस्पताल ले जाया गया।


अस्पताल सूत्रों के अनुसार मंत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   60 मीटर पाइप से रेंग कर निकलते ही अगर बिगड़ी मजदूरों की हालत तो टीम अलर्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *