एएचपीआई के ईस्टर्न यूपी चैप्टर के प्रेसिडेंट बने डॉ. सिद्धार्थ राय
वाराणसी (जनवार्ता)। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) की ओर से शहर में संगोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से अस्पताल संचालकों, चिकित्सकों और हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।

इस दौरान एएचपीआई के ईस्टर्न उत्तर प्रदेश चैप्टर के गठन की घोषणा की गई। हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सिद्धार्थ राय को ईस्टर्न यूपी चैप्टर का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एएचपीआई के महासचिव डॉ. अतुल कपूर और महानिदेशक डॉ. गिरधर ज्ञानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था और क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए समन्वय और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

