ग्रेटर नोएडा में 29-30 जून को होगी पांच लाख की ऑल इंडिया प्राइजमनी कैरम प्रतियोगिता

ग्रेटर नोएडा में 29-30 जून को होगी पांच लाख की ऑल इंडिया प्राइजमनी कैरम प्रतियोगिता

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के कैरम इतिहास में पहली बार मान्यता प्राप्त ऑल इंडिया ओपन प्राइजमनी कैरम प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 29 और 30 जून को ग्रेटर नोएडा स्थित होटल ब्लू डायमंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है, जबकि तकनीकी मार्गदर्शन और नियंत्रण ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन करेगा।

rajeshswari

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल पांच लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के नामचीन महिला एवं पुरुष कैरम खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह होगी कि सभी मुकाबले कैमरे की निगरानी में बिना अंपायर के खेले जाएंगे। खिलाड़ी स्वयं एक-दूसरे के निर्णायक होंगे तथा स्कोरिंग भी करेंगे, जिसे चीफ रेफरी टेबल पर दर्ज किया जाएगा।

प्रतियोगिता आयोजन समिति में इंटरनेशनल सेक्रेटरी जनरल बी.डी. नारायण, फेडरेशन अध्यक्ष एवं सांसद रकीबुल हुसैन तथा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक डॉ. अशोक सिंह को संरक्षक बनाया गया है। आयोजन समिति की सचिव की जिम्मेदारी गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं फेडरेशन की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती भारती नारायण निभाएंगी। वहीं समिति के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह होंगे। सहायक सचिव का दायित्व एडवोकेट सिराजुद्दीन तथा कोषाध्यक्ष का दायित्व गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संभालेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियां 7 मई से प्रारंभ हो चुकी हैं, जो 25 मई तक स्वीकार की जाएंगी। आयोजकों ने देशभर के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही बस से गोरखपुर में डीसीएम से टक्कर-13 घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *