चौबेपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण पर बवाल, ईंट-पत्थर से हमला, चार गिरफ्तार

चौबेपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण पर बवाल, ईंट-पत्थर से हमला, चार गिरफ्तार

चौबेपुर(जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के रजवारी गांव में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने निर्माण कार्य जबरन रोक दिया और मजदूरों पर ईंट-पत्थर फेंककर हमला कर दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी देकर काम से भगा दिया।

rajeshswari

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रजवारी गांव निवासी वैभव पांडे (24 वर्ष, पुत्र अरविंद पांडे), दीपक पांडे (35 वर्ष, पुत्र विनोद कुमार पांडे), पंचानन पांडे (29 वर्ष, पुत्र नरेंद्र प्रताप) शामिल हैं। इसके अलावा जनपद आजमगढ़ निवासी मंगल देव (पुत्र महेंद्र नाथ) को भी गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल निर्माण स्थल पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि काम सुचारू रूप से चल सके।

इसे भी पढ़े   दालमंडी में लंगड़ा हाफिज मस्जिद की ओर टूटेंगी कपड़ा दुकानें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *