वीपीएस में मातृ दिवस पर कुकिंग प्रतियोगिता
लोहता, (जनवार्त)। वाराणसी पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लोहता थाना की उपनिरीक्षक विजेता बरनवाल रहीं।


इस दौरान आयोजित नॉन-थर्मल कुकिंग प्रतियोगिता में फलक अहमद की माता ने प्रथम, तेजस सिंह की माता ने द्वितीय और अलविया की माता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पहल और शफक की माताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने माताओं के योगदान को जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य प्रवीन सिंह, एचएम रूपा वर्मा समेत विद्यालय परिवार मौजूद।

