ट्रांसफार्मर पर काम करते समय संविदा कर्मी की मौत, करंट लगने से हुआ हादसा

ट्रांसफार्मर पर काम करते समय संविदा कर्मी की मौत, करंट लगने से हुआ हादसा

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास परिसर में मंगलवार को बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने का कार्य कर रहे थे। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया।

rajeshswari


प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजी सोनकर (55) पिछले करीब आठ वर्षों से कोइलाहवा फीडर में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे कांशीराम आवास में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली थी। फाल्ट दूर करने के लिए रामजी सोनकर मौके पर पहुंचे और संबंधित फीडर से शटडाउन लिया।
बताया जा रहा है कि तकनीकी भ्रम की स्थिति में वह दूसरे फेस के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।
सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें पांडेपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में दुख का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह शटडाउन और फीडर को लेकर हुई गलतफहमी बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े   NDA में शामिल हुई JDS,अमित शाह और एचडी कुमारस्वामी की मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने की घोषणा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *