दालमंडी चौड़ीकरण : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 17 भवन ध्वस्त

दालमंडी चौड़ीकरण : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 17 भवन ध्वस्त

वाराणसी (जनवार्ता)। दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 17 भवनों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

rajeshswari

अधिकारियों के अनुसार भवन स्वामियों को पूर्व में रजिस्ट्री के बाद निर्धारित समय सीमा के तहत नोटिस जारी कर आवश्यक समय दिया गया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। अभियान में तीन बुलडोजर और कई मजदूरों की टीम शामिल रही।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत अब तक लगभग 60 प्रतिशत ध्वस्तीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष भवनों पर भी आगामी दिनों में कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य 31 मई तक अभियान को पूर्ण करना है।

अधिकारियों ने कहा कि चौड़ीकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य दालमंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और क्षेत्र के विकास को गति देना है। कार्रवाई के दौरान सभी नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक समय भी उपलब्ध कराया गया।

वहीं, स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे विकास की दिशा में जरूरी कदम बताया, जबकि कुछ व्यापारियों और भवन स्वामियों ने अपनी संपत्तियों को लेकर चिंता जताई। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है।

इसे भी पढ़े   अमित शाह का नीतीश पर हमला,कहा-उनकी PM बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार को डुबोया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *