गोरखपुर में बनेगी स्मार्ट सड़क

गोरखपुर में बनेगी स्मार्ट सड़क

गोरखपुर में कचहरी चौराहा से शास्त्री चौराहा होते हुए बेतियाहाता चौराहा तक आधुनिक स्मार्ट सड़क बनाई जाएगी। नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना को अगले 12 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

rajeshswari


करीब 18.03 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की लंबाई लगभग 780 मीटर होगी। यह शहर का व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों और लोगों का आवागमन होता है। सड़क बनने के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर मजबूत जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या न हो। इसके अलावा फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर और सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।


नगर निगम पहले से राप्तीनगर और गोलघर क्षेत्र की सड़कों को स्मार्ट सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर काम कर रहा है। कचहरी से बेतियाहाता तक बनने वाला यह कॉरिडोर भी उसी योजना का हिस्सा है।
अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : धानापुर गांव में 100 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का विवाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *