सिगरा में लाखों की चोरी का पर्दाफाश

सिगरा में लाखों की चोरी का पर्दाफाश

वाराणसी  (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में हुई लाखों रुपये की सोने-चांदी की चोरी का पुलिस ने मात्र कुछ दिनों में सफल खुलासा कर दिया है। शातिर चोर पंगा उर्फ रज्जन लहरतारा को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का लगभग सारा माल बरामद कर लिया गया है।

rajeshswari

पुलिस की सूझबूझ और तेज कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों तथा निवासियों में राहत की लहर दौड़ गई है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले को सुलझाने में कमाल का प्रदर्शन किया।

रोडवेज चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह, उप निरीक्षक जावेद अशरफ, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह और अरविंद कुमार की संयुक्त टीम ने चोर को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से सब इंस्पेक्टर जावेद अशरफ की अहम भूमिका रही, जिनकी सूझबूझ और मेहनत से चोर तक पुलिस पहुंच सकी।

एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंहटी ने सिगरा थाने में प्रेस को संबोधित करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सिगरा पुलिस निरंतर सक्रिय है।टी

चोर पंगा उर्फ रज्जन के कब्जे से चोरी गया अधिकांश सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आगे भी इस मामले में गहन छानबीन कर रही है ताकि कोई और गैंग सक्रिय तो नहीं है, इसका पता लगाया जा सके।

सिगरा पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में चला “ऑपरेशन चक्रव्यूह”, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *