हीट वेव की चपेट में पूर्वांचल, वाराणसी में बढ़ी तपिश; नौतपा से और सताएगी गर्मी

हीट वेव की चपेट में पूर्वांचल, वाराणसी में बढ़ी तपिश; नौतपा से और सताएगी गर्मी

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले कई दिनों तक राहत की उम्मीद कम

वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। हीट वेव और तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
सोमवार सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन सूरज निकलते ही गर्म हवाओं का असर बढ़ने लगा। सुबह दस बजे के बाद तेज धूप और तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले सप्ताह तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।
आसमान में बादलों की सक्रियता लगभग नहीं के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी बढ़ने पर हल्के बादल बन सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश या तापमान में गिरावट के संकेत नहीं हैं। पिछले 48 घंटों से मानसून की रेखा भी एक ही स्थान पर स्थिर बनी हुई है।
उधर, सप्ताह भर बाद शुरू होने वाले नौतपा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अनुमान है कि नौतपा के दौरान तापमान और अधिक बढ़ सकता है, जिससे अगले पंद्रह दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।
बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम आर्द्रता 21 प्रतिशत और अधिकतम आर्द्रता 44 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग की सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल क्षेत्र में बादलों की कोई विशेष सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हीट वेव और पछुआ हवाओं का प्रभाव एक साथ बढ़ा तो स्थानीय स्तर पर बादल बन सकते हैं, लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बरेका में स्वतंत्रता दिवस पर महाप्रबंधक ने किया ध्वजारोहण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *