विवाद में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विवाद में युवक की मौत, हत्या का आरोप

आजमगढ़ (जनवार्ता) । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में सूरज हलवाई नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर सूरज हलवाई और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने सूरज की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   Navratri 2023: विंध्याचल में दूसरे दिन मां ब्रह्म चारिणी की पूजा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *