रिश्वत मांगने वालों की अब खैर नहीं, नगर निगम ने जारी किया शिकायत हेल्पलाइन नंबर

रिश्वत मांगने वालों की अब खैर नहीं, नगर निगम ने जारी किया शिकायत हेल्पलाइन नंबर

वाराणसी (जनवार्ता)। नगर निगम वाराणसी में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की शिकायतों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने घूसखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष हेल्पलाइन नंबर 0542-2282834 जारी किया है।

rajeshswari


नगर निगम प्रशासन के अनुसार, यदि किसी भी कार्य के बदले कोई अधिकारी, कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति अवैध रूप से धन की मांग करता है, तो नागरिक सीधे इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रिश्वतखोरी या अवैध वसूली के मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन का कहना है कि पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

इसे भी पढ़े   शातिर चोर! दिनदहाड़े 22 मिनट में 22 लाख की चोरी को दिया अंजाम,कैसे की लूट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *