यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ बनीं कानपुर जोन की नई ADG
लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले करते हुए 9 अफसरों की नई तैनाती की है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में भरोसेमंद अधिकारियों की कमी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
कानपुर जोन के एडीजी रहे Alok Singh को प्रमोशन के बाद एडीजी पीएसी मुख्यालय बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें विशेष सुरक्षा बल (SSF) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उनकी जगह आगरा जोन की एडीजी Anupam Kulshreshtha को कानपुर जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है।

वहीं एडीजी अपराध S. K. Bhagat को आगरा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा A. Satish Ganesh को यातायात विभाग के साथ एडीजी अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को एक से अधिक जिम्मेदारियां देकर महत्वपूर्ण विभागों का संचालन सौंपा है। डीजी सीआईडी Vinod Kumar Singh को साइबर क्राइम के साथ अब यूपी-112 की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं Dhruv Kant Thakur को डीजी नागरिक सुरक्षा के साथ होमगार्ड विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पुलिस महानिदेशक Jai Narayan Singh को यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड से हटाकर ईओडब्ल्यू, लखनऊ का डीजी बनाया गया है। दूसरी ओर R. K. Swarnkar को एडीजी पीएसी मुख्यालय से हटाकर यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में एडीजी नियुक्त किया गया है।
आईजी अभियोजन Geeta Singh को प्रशिक्षण निदेशालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ताजा तबादलों में कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर सरकार ने प्रशासनिक संतुलन साधने की कोशिश की है। आलोक सिंह को पीएसी के साथ विशेष सुरक्षा बल का प्रभार दिया गया है, जबकि विनोद कुमार सिंह को सीआईडी, साइबर क्राइम और यूपी-112 तीनों महत्वपूर्ण इकाइयों की जिम्मेदारी मिली है। ध्रुव कांत ठाकुर को पहले एसएसएफ और नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, अब उन्हें होमगार्ड विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इसी तरह ए. सतीश गणेश को यातायात विभाग के साथ अपराध शाखा की जिम्मेदारी भी दी गई है।
R. K. Swarnkar पहले कानपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे, लेकिन बाद में उन्हें हटाकर पीटीसी सीतापुर भेजा गया था। अब उन्हें यूपी पावर कॉर्पोरेशन में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं Vinod Kumar Singh को सरकार के करीबी अधिकारियों में माना जाता है। साइबर क्राइम और सीआईडी में काम करने के बाद अब उन्हें यूपी-112 जैसी अहम सेवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

