कानूडीह अंडरपास पर दबोचा गया युवक, तमंचा व बाइक बरामद

कानूडीह अंडरपास पर दबोचा गया युवक, तमंचा व बाइक बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात कानूडीह अंडरपास के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, 250 रुपये नकद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद कर सीज कर दी।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध असलहा लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और मोकलपुर निवासी जितेंद्र कुमार (24) को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ। आरोपी तमंचे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा सका।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह लोगों पर रौब जमाने और डराने-धमकाने के लिए तमंचा रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे को कब्जे में लेकर सील कर दिया तथा आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया।
इस संबंध में शिवपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश विश्वकर्मा, मुख्य आरक्षी शिवगोविंद, संजय यादव और आरक्षी अमोद कुमार शामिल रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बिजलीकर्मियों ने किया बिजली निजीकरण का जोरदार विरोध प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *