करही गांव में भीषण अग्निकांड, दो भैंसें जिंदा जलीं; किसान का अनाज और गृहस्थी राख

करही गांव में भीषण अग्निकांड, दो भैंसें जिंदा जलीं; किसान का अनाज और गृहस्थी राख

सोनभद्र (जनवार्ता)। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक अग्निकांड में एक किसान परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। आग लगने से दो भैंसें जिंदा जल गईं, जबकि घर के बाहर रखा अनाज, भूसा, साइकिल समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार करही गांव निवासी अजीत मौर्या पुत्र हरीश चंद्र मौर्या के घर के बाहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखा सामान अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब पांच क्विंटल अनाज, भूसा, कई साइकिल और अन्य उपयोगी घरेलू वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।

ग्रामीणों के मुताबिक अजीत मौर्या का परिवार पूरी तरह खेती-किसानी पर निर्भर है। पशुधन और अनाज के नष्ट हो जाने से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है और राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन करने की मांग उठने लगी है।

आम आदमी पार्टी के घोरावल विधानसभा उपाध्यक्ष सहित कई समाजसेवियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की है। उन्होंने आपदा राहत कोष से मुआवजा, मृत पशुओं के लिए पशुधन हानि योजना के तहत सहायता तथा गांव में स्थायी अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

इसे भी पढ़े   भाजपा नेता ने एसडीएम पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, पट्टों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *