कज्जाकपुरा में सीवर समस्या को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

कज्जाकपुरा में सीवर समस्या को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

जलकल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। कज्जाकपुरा क्षेत्र में लंबे समय से बनी सीवर समस्या को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा। समाजवादी पार्टी के दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जलकल विभाग पहुंचे और महाप्रबंधक अनूप सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

rajeshswari

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कज्जाकपुरा आरओबी (लाटभैरव सेतु) निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवर पाइप लाइन को अब तक बदला नहीं गया है। इसके चलते मलजल सड़कों और घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि बरसात शुरू होने से पहले समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए बताया कि नई सीवर लाइन बिछाने के लिए 2.22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है तथा रेलवे से अनुमति भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

हालांकि क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्व में भी कई बार इसी तरह आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है।

प्रतिनिधिमंडल में सपा नेता विष्णु शर्मा, मुकेश कुमार सोनी, अभिषेक केशरी, सहदेव जायसवाल, कैलाश गुप्ता, केके मिश्रा, रवि वर्मा, सोनी मौर्य, संदीप सोनकर, मदन कन्नौजिया, विशाल सोनकर, राजेश सोनकर और मुकेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी के लोहता में गैस एजेंसी में कम वजन और फर्जी सील वाली सिलेंडर की ठगी का मामला, उपभोक्ता आक्रोशित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *