काशी विश्वनाथ धाम बनेगा अभेद्य किला!

काशी विश्वनाथ धाम बनेगा अभेद्य किला!

सुरक्षा को मिलेगा नया मजबूत कवच, श्रावण मास से पहले लिए गए बड़े फैसले

वाराणसी (जनवार्ता): आगामी श्रावण मास और प्रमुख पर्व-त्योहारों को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अभेद्य बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है।

rajeshswari

अपर निदेशक आईबी श्रीमती विनीता शर्मा, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल और अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) तरुण गाबा ने गुरुवार को धाम क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और जनसुविधाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद कई अहम फैसले लिए गए। उड़पी क्षेत्र और गंगा द्वार से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम वापसी के लिए प्रमुख द्वार संख्या-04 के निकट प्रशासनिक भवन के बगल से वैकल्पिक मार्ग संचालित करने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर की परिधीय दीवारों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। भैरव गेट पर भीड़ नियंत्रण के लिए आधुनिक स्लाइडिंग गेट लगाया जाएगा तथा धाम की संवेदनशील गलियों में अतिरिक्त एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ और अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे रूफटॉप ड्यूटी, ड्रोन-एंटी ड्रोन सिस्टम को मजबूत करना और सभी प्रवेश द्वारों पर कड़ी चेकिंग के साथ एक्स-रे स्कैनर व आधुनिक उपकरणों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ प्रबंधन को लेकर बैरिकेडिंग, चरणबद्ध व्यवस्था, होल्डिंग एरिया, वीडियो वॉल और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

गंगा घाटों पर बोट पेट्रोलिंग बढ़ाने, सुरक्षा कर्मियों का चरित्र सत्यापन तेज करने, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी को सख्त करने तथा पार्किंग, पेयजल, शौचालय जैसी जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के भी निर्देश जारी किए गए।

इसे भी पढ़े   अजगरा में बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा 

निरीक्षण के बाद मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई, जिसमें आगामी पर्वों में श्रद्धालुओं को निर्बाध, सुरक्षित और सुव्यवस्थित दर्शन कराने की विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *