भाजयुमो नेता हत्याकांड से जुड़ा आरोपी चंदौली में अवैध तमंचे संग गिरफ्तार

भाजयुमो नेता हत्याकांड से जुड़ा आरोपी चंदौली में अवैध तमंचे संग गिरफ्तार

चंदौली (जनवार्ता) । राजधानी लखनऊ के चर्चित भाजयुमो नेता शिवम सिंह हत्याकांड से जुड़े आरोपी अनुज सिंह को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से .315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पड़ाव क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान अनुज कुमार उर्फ अनुज सिंह पुत्र तन्मय सिंह निवासी सुरहन, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि अनुज सिंह का नाम लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में हुए चर्चित शिवम सिंह हत्याकांड में भी सामने आया था।

गौरतलब है कि 25 मई की रात विभूतिखंड क्षेत्र में भाजयुमो सदस्य शिवम सिंह और कुछ युवकों के बीच कथित रूप से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि बाद में युवकों ने उनका पीछा कर मारपीट की, जिससे गंभीर रूप से घायल शिवम सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में लखनऊ पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

मुगलसराय पुलिस का दावा है कि यक्ष एप के माध्यम से आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया गया। जांच में उसके खिलाफ मारपीट, धमकी सहित कई मामलों की जानकारी मिली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार के सिवान जाने की तैयारी में था तथा अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा साथ रखता था।

इसे भी पढ़े   महाराष्ट्र : दो मुंह और चार पैरों वाली भैंस का जन्म

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा बरामद होने के बाद विधिक कार्रवाई की गई है। वहीं, लखनऊ के चर्चित हत्याकांड में उसका नाम सामने आने के कारण मामले को लेकर पूर्वांचल से लेकर राजधानी तक चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस दोनों मामलों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *