मीरजापुर में ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, तीन घायल; एक की हालत गंभीर

मीरजापुर में ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, तीन घायल; एक की हालत गंभीर

मीरजापुर (जनवार्ता)  । अहरौरा थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे छड़ लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चकिया की ओर से अहरौरा आ रहा था। इसी दौरान अहरौरा से चकिया जा रही एक कार से खाजगीपुर गांव के समीप उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में कार सवार राकेश कुमार (30) समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।


थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि घायल उपचार के लिए निजी चिकित्सालय गए थे। उन्होंने कहा कि राकेश कुमार को गंभीर चोटें आने के कारण ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किए जाने की सूचना मिली है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   बाइक सवार बदमाश युवक के हाथ से मोबाइल छीन भाग निकले
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *