आधी रात बहू के कमरे में मिला युवक, थाने में चला घंटों पंचायत का दौर

आधी रात बहू के कमरे में मिला युवक, थाने में चला घंटों पंचायत का दौर

वाराणसी (जनवार्ता)। फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा एक मामला रविवार को चर्चा का विषय बना रहा। बेटे की गैरमौजूदगी में बहू के कमरे में एक युवक मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक और विवाहिता को थाने ले आई, जहां दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत और पंचायत का दौर चला।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात विवाहिता के ससुर ने बहू के कमरे से बातचीत और हलचल की आवाजें सुनीं। संदेह होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। कमरे की जांच करने पर वहां एक युवक मौजूद मिला। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।


घटना की जानकारी मिलने पर बाहर नौकरी कर रहा विवाहिता का पति भी तत्काल गांव पहुंचा। रविवार को थाने में दोनों पक्षों के परिजनों तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान विवाहिता ने अपने पुराने प्रेम संबंध का हवाला देते हुए युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। महिला का कहना था कि विवाह से पूर्व से ही दोनों के बीच संबंध थे।


परिजनों के अनुसार विवाहिता की शादी वर्ष 2019 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। काफी समझाने-बुझाने के बावजूद जब महिला अपने निर्णय पर कायम रही तो पति ने पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया कि यदि उसकी पत्नी अपनी इच्छा से युवक के साथ जाना चाहती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि उसने दोनों बच्चों को अपने पास रखने की इच्छा व्यक्त की।

इसे भी पढ़े   साले की शादी से लौटकर की पत्नी की हत्या


मामले में एक नया तथ्य तब सामने आया जब महिला के मायके पक्ष ने बताया कि संबंधित युवक भी विवाहित है और उसके भी दो बच्चे हैं। युवक और विवाहिता एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
फूलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है। युवक के परिजनों को भी बुलाया गया है। आपसी सहमति से समाधान नहीं निकलने पर विधिक प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *